- मधुबनी शहर के वाटसन विद्यालय परिसर में दो दिवसीय महोत्सव मिथिला महोत्सव की शुरुआत जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के द्वारा केक काटकर और बैलून को आसमान में उड़ाकर किया शुभारंभ

Madhubani:- दो दिवसीय मिथिला महोत्सव के मौके पर जिला अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने जिले वासियों को मिथिला महोत्सव की दी हार्दिक शुभकामनाएं और कहा कि मिथिला कलचर से संबंधित विभिन्न तरह के स्टॉल लगाए गए हैं और कल्चरल प्रोग्राम में स्थानीय कलाकारों को भी शामिल किया गया है साथ ही जिला अधिकारी ने कहा कि मिथिला महोत्सव में इस बार जो थीम रखा गया है वह लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

मतदान का जो प्रतिशत है वह अन्य जिला व राज्य के तुलना में बहुत कम है। मिथिला के वासी होने के नाते हम लोग हर चीज में आगे रहते हैं मिथिला आर्ट खान पान और मैथिली भाषा में गर्ववानवित महसूस करते हैं और एक अपना अलग स्थान समझते हैं। साथ ही मतदान करना भी हम लोगों के लिए गर्व की बात है इस पर भी सोचना चाहिए किस तरह से हम लोग अग्रणी हो और मतदान की प्रतिशत सभी अन्य जिला व राज्यों के तुलना में अधिक हो।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा है विशेष कर 18 से 25 वर्ष के युवा से अपील किया कि इस महापर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले।
Everyone must watch