सहयोग शिविर में एक दर्जन से अधिक मामले का निष्पादन
रिपोर्ट:- चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:- बिस्फी प्रखंड के बलहा तथा रघौली पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन एसडीओ सारंग पाणि पांडेय तथा डीपीआरओ राजेश झा की अध्यक्षता में हुआ।

बलहा पंचायत में एसडीओ सारंग पाणि पांडेय,बीडीओ,सीओ आदि पदाधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को सुना। बलहा पंचायत में दो दर्जन से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। आवेदनों में पेंशन तथा बिजली से संबंधित अधिक आवेदन आम जनता द्वारा दिये गये। बीडीओ बसंत कुमार सिंह ने बताया कि पेंशन से संबंधित एक दर्जन शिकायतों को शिविर में ही समाधान कर दिया गया। रघौली में डीपीआरओ राजेश झा,बीपीआरओ आदि मौजूद थे। बलहा में 25 आवेदन प्राप्त किये गये।इनमें अधिकांश मामले पेंशन और बिजली विभाग से संबंधित था।बीडीओ बिस्फी ने बताया कि बिना आवेदन के ही पेंशन के एक दर्जन मामले का निष्पादन किया गया।

शिविर में मोइन टोल में एक सरकारी विद्यालय खोलने की मांग उत्तम पासवान द्वारा की गई। रघौली पंचायत भवन पर आयोजित शिविर में 23 आवेदन प्राप्त किया गया। बीपीआरओ शेखर, कुमार ने बताया कि 9 आवेदनों को मौके पर ही निष्पादित किया गया।शेष आवेदनों को संबंधित विभाग को निष्पादन के लिए भेजा गया है।मौके पर राजस्व पदाधिकारी सविता कुमारी, बिस्फी थाना प्रभारी अविनाश कुमार, मुखिया शांति देवी,बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार,विकास कुमार,मनोज साफी आदि लोग मौजूद थे
