रिपोर्ट:- मिथिला तक न्यूज, चन्द्र मोहन चौधरी
मधुबनी:-
जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत केवरथैस पंचायत के दुर्जोलिया गांव में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन पंचायत के सरपंच मो. तोहिद की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिस्फी के राजद विधायक आसिफ अहमद उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
अपने संबोधन में विधायक आसिफ अहमद ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान करना गौरव की बात है। ऐसे आयोजनों से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा कि उचित प्रोत्साहन मिलने पर कोई भी छात्र बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
इस मौके पर दानिस हसन परवेज, इम्तियाज नूरानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
