सेवा–संवाद–समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जनशिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

सेवा–संवाद–समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने सुनीं जनशिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मधुबनी, 30 जनवरी 2026।

सेवा–संवाद–समाधान अनुश्रवण प्रणाली के तहत ‘‘सबका सम्मान–जीवन आसान’’ (Ease of Living) कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कक्ष में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने आमजनों से सम्मानपूर्वक संवाद किया। इस दौरान जिले भर से आए लोगों की समस्याएँ सुनी गईं और उनके समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस क्रम में विभिन्न प्रखंडों से आए आवेदकों ने अपनी-अपनी शिकायतें रखीं। घोघरडीहा प्रखंड के दाहापट्टी निवासी कौशल कुमार, त्रिदेव कुमार, सतीश कुमार, मो. गुलशेर सहित अन्य ने गृह रक्षा वाहिनी की परिणाम प्रतीक्षा सूची शीघ्र प्रकाशित करने की मांग की। फुलपरास प्रखंड के धनौजा निवासी गंगाई महतो ने ब्रह्मपुर पूर्वी नहर में अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान का मामला उठाया।

भारत माला परियोजना के अंतर्गत विदेश्वरस्थान से भेजा तक बनने वाली सड़क में कैथीनियाँ मौजा के कृषकों ने कृषि कार्य में आ रही कठिनाइयों को लेकर आवेदन दिया। बेनीपट्टी प्रखंड के बेहटा निवासी उर्मिला देवी ने अंचल अधिकारी पर वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना तथा भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहीं, रहिका प्रखंड के सोहराय निवासी संजीव मिश्र ने भूमि प्रकरण में पद के दुरुपयोग और नियमों की अनदेखी की शिकायत की।

हरलाखी के कमलावरपट्टी निवासी तपेसर ठाकुर ने गलत बिजली बिल आने की शिकायत की, जबकि झंझारपुर प्रखंड के खैरा निवासी फूल देवी ने काको पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक की बहाली में अनियमितता का आरोप लगाया। भेजा थाना क्षेत्र के सुंदरी निवासी पंकज कुमार ने पुनः विद्यालय में नामांकन कराने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस प्रणाली का उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर लगातार संवाद और निगरानी की व्यवस्था की गई है। सभी पदाधिकारियों को लॉगिन उपलब्ध है, जिससे शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications