*सांसद ने नवोदय विद्यालय रांटी में समरसेबल , हाई मास्ट एवं एक स्ट्रीट लाईट लगाने का दिया आदेश
*प्राचार्य एवं नवोदय विद्यालय परिवार ने सांसद रामप्रीत मंडल के प्रति जताया आभार
मधुबनी:-

जवाहर नवोदय विद्यालय में जल संकट एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप अन्य असुविधाओं के निदान को लेकर प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने स्थानीय सांसद रामप्रीत मंडल से शिष्टाचारिक मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान सांसद रामप्रीत मंडल ने समस्याओं के निदान को लेकर त्वरित संज्ञान में लेते हुए विद्यालय में एक समरसेबल, एक हाई मास्टलाइट एवं एक स्ट्रीट लाईट लगाने का आदेश दिया। साथ ही नवोदय विद्यालय में उत्पन्न किसी भी प्रकार की समस्याओं के संबंध में सूचित करने की भी बात कही गई। इस दौरान सांसद श्री मंडल को प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने मिथिला परंपरानुसार पाग एवं चादर से सम्मानित भी किया। उपस्थित ई सी पी कृष्णकांत ने त्वरित संज्ञान एवं निदान हेतु सांसद के प्रति आभार भी प्रकट किया। साथ ही कहा कि सांसद रामप्रीत मंडल के द्वारा नवोदय विद्यालय के विकास को लेकर एक हाई मास्क लाइट पहले भी दे चुके हैं।
बता दें कि सांसद को सौंपे गए पत्र में कहा गया था कि नवोदय विद्यालय में लगभग 520 बच्चों के अलावे 65 शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी विद्यालय परिसर में आवासीय तौर पर रहतें हैं। गर्मी के दिनों में अल्पवृष्टि एवं सुखार के कारण भू – जल का स्तर काफी नीचे चला जाता है। वहीं वर्तमान में विद्यालय में एक ही समरसेबुल सुचारू ढ़ंग से कार्यरत हैं।