रौनियार वैश्य सभा मधुबनी की वार्षिक बैठक संपन्न, नई समिति का गठन सर्वसम्मति से

रौनियार वैश्य सभा मधुबनी की वार्षिक बैठक संपन्न, नई समिति का गठन सर्वसम्मति से

मधुबनी, बड़ाबाजार।

रौनियार वैश्य सभा मधुबनी की वार्षिक बैठक एवं नई कार्यकारिणी समिति के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन बड़ाबाजार स्थित विवाह भवन में किया गया। इस अवसर पर समाज की एकजुटता और उत्थान को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया, जिसमें वीरेन्द्र कुमार गुप्ता एवं निरेन्द्र कुमार गुप्ता को मुख्य संरक्षक,  मुकेश रंजन एवं उपेन्द्र गुप्ता को संरक्षक, तथा सुनील कुमार प्रसाद को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर संतोष कुमार टिंकू और अमित गुप्ता, सचिव पद पर पिंटू रौनियार (निरंजन कुमार), संयुक्त सचिव के रूप में पवन कुमार गुप्ता और रतन गुप्ता, कोषाध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार प्रसाद तथा संगठन सचिव के रूप में शुभभ कुमार (मुरारी) को नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी में रवि गुप्ता,  चन्दन गुप्ता,  सौरभ गुप्ता,  संजीव गुप्ता,  राम गुप्ता,  प्रियांशु गुप्ता,  आदित्य गुप्ता (गोलू),  संजय कुमार प्रसाद (व्यवस्था सचिव),  विनय गुप्ता,  बिकाऊ प्रसाद,  अवधेश गुप्ता,  दीप नारायण गुप्ता,  दीपक कुमार,  प्रभात कुमार गुप्ता,  राजीव कुमार गुप्ता (मिंटू),  सुनील कुमार प्रसाद एवं संतोष गुप्ता (पप्पु) को शामिल किया गया। वहीं मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी श्री राजू प्रसाद को दी गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम मधुबनी के सिटी मैनेजर राजमणि प्रसाद तथा बिजली विभाग के जेई अनिल कुमार कुसुम मौजूद रहे। रौनियार वैश्य सभा मधुबनी के जिला अध्यक्ष श्री रामू प्रसाद गुप्ता ने भी सभा में भाग लेते हुए समाज के विकास के लिए प्रेरणादायक विचार रखे और उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

सभा का उद्देश्य समाज के अंदर संगठनात्मक मजबूती, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक विकास के लिए एकजुट प्रयास को बढ़ावा देना रहा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing