मधुबनी में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

मधुबनी में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू

मधुबनी: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में 1 जुलाई 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद शर्मा ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों और सहायक पदाधिकारियों के साथ बैठक में दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, अपात्र व्यक्तियों के नाम हटें और सूची की पारदर्शिता बनी रहे। इसके तहत 25 जून से 26 जुलाई तक घर-घर जाकर BLO द्वारा सत्यापन किया जाएगा। मतदाता फॉर्म भरने में BLO सहायता करेंगे और फॉर्म ECINET पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

1 अगस्त को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा और 1 सितंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम सूची का प्रकाशन 30 सितंबर को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि वृद्ध, दिव्यांग और वंचित मतदाताओं को विशेष सुविधा दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर स्वयंसेवकों की भी तैनाती की जाएगी। राजनीतिक दलों से BLAs की नियुक्ति की अपील की गई है ताकि त्रुटियों को प्रारंभिक चरण में ही दूर किया जा सके।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमन कुमार शाह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing