प्रधानमंत्री मधुबनी आए, लेकिन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे रोजगार, चीनी मिल, मखाना उत्पादन के जल संकट पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया

प्रधानमंत्री मधुबनी आए, लेकिन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे रोजगार, चीनी मिल, मखाना उत्पादन के जल संकट पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया:- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई के डॉ. राशीद फाखरी

Madhubani:-

आज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई के डॉ. राशीद फाखरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस अशोक कुमार, पूर्व मुखिया नाजीरपुर, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रहिका मोहम्मद साबिर और मोहम्मद रफीक उपस्थित थे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी दौरे और उनकी “खोखली घोषणाओं” पर चर्चा करना था। डॉ. फाखरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मधुबनी आए, लेकिन क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे रोजगार, चीनी मिल, मखाना उत्पादन के जल संकट पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने बताया कि भूजल स्तर बहुत नीचे चला गया है, जिससे जल की उपलब्धता एक बड़ी समस्या बनी हुई है। इसके अलावा, 13 नंबर गुमटी पर भीड़भाड़ के कारण ओवरब्रिज की कमी और मामूली बारिश में शहर के डूबने की समस्या अब भी बरकरार है।

डॉ. फाखरी ने रोजगार सृजन के लिए उद्योगों की स्थापना न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पहलगाम में मारे गए निर्दोष नागरिकों का जिक्र करते हुए कहा कि अब समय सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का है, न कि धार्मिक ध्रुवीकरण का। उन्होंने नोटबंदी के दावों पर भी तंज कसा, जिसमें कहा गया था कि इससे आतंकवाद रुकेगा, लेकिन आज भी देश आतंकवाद का शिकार है।

उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई और बिस्फी विधानसभा में बदलाव की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जहां जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। इसके साथ ही, उन्होंने कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications