मिथिला की धरती मधुबनी में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने लिया जायजा

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल मधुबनी पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

*पीएम मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह: डॉ. दिलीप जायसवाल

*मधुबनी जाने के क्रम में मुजफ्फरपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का जोरदार स्वागत*

*मधुबनी जिला कार्यालय में हुई 10 जिलों के पदाधिकारियों की बैठक, भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘हम सब मिलकर निरंतर संगठन को सशक्त बनाएंगे’

*मधुबनी में ऐतिहासिक होगी पीएम की रैली : डॉ. दिलीप जायसवाल

पटना/बिहार:- बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज मधुबनी पहुंचे। यहां उन्होंने 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिथिला की धरती पर आगमन की तैयारियों को लेकर जायजा लिया और जिला कार्यालय में बैठक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में मधुबनी जिला के अलावा आसपास के 10 जिलों के अध्यक्षों और जिला पदाधिकारियों की बैठक की गई।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के जिला कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने इस दौरान कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि संगठन के प्रति कार्यकर्ताओं की यह असीम निष्ठा ही पार्टी की असली ताकत है।

कार्यकर्ताओं का यह उत्साह और स्नेह सदैव मुझे ऊर्जा से भर देता है तथा और कार्य करने को प्रेरित करता है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी इस तरह मिल-जुलकर संगठन के कार्यक्रमों में अपना योगदान देते रहें।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 अप्रैल को मां जानकी की धरती मिथिला की ह्रदयस्थली मधुबनी में आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी जिसको लेकर तैयारी जोरशोर से चल रही है। उन्होंने इस दौरान पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल के मधुबनी जाने के क्रम में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। मुजफ्फरपुर के बखरी में भाजपा मंत्री केदार गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा एवं जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, प्रदेश मंत्री रीता शर्मा के नेतृत्व में अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह असीम निष्ठा का भाव हमेशा प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए कहा कि हम सब मिलकर निरंतर संगठन को सशक्त बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में ही नहीं, आम लोगों में भी उत्साह है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं और यहां के लोगों को सौगात दे रहे हैं। इस कार्यक्रम में मधुबनी जिला के अलावा आसपास के 10 जिलों के लोग पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में चार से पांच लाख लोग शामिल होंगे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications