इंडी गठबंधन के लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को खतरनाक रस्ताओं पर ले जाने की कर रही है राजनीति – प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

इंडी गठबंधन के लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को खतरनाक रस्ताओं पर ले जाने की कर रही है राजनीति – प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल

दरभंगा/बिहार:- बिहार के दूसरे एम्स का शिलान्यास 13 नवम्बर को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होना हैं। जिसकी तैयारी शोभन वायपास स्थित एम्स निर्माण स्थल पर अंतिम दौर में चल रही है। वही प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर भाजपा नेताओं की चहल कदमी काफी तेज हो गई है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल एम्स निर्माण स्थल पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इंडी गठबंधन को हिंदुस्तान के विकास से कोई मतलब नही है। वो सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है।

वही दिलीप जायसवाल ने कहा कि भारत की जनता एक बात समझ गई है कि इंडी गठबंधन जो सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। ये लोग देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर देश को खतरनाक रस्ताओं पर ले जाने की राजनीति कर रही है। वही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस देश का नमक खा कर अमेरिका के धरती पर जाकर हिंदुस्तान के खिलाफ में बोलते हैं। ऐसे नेता को पूरा देश की जनता पहचान गया है।

वही उन्होंने कहा कि यह लोग अपनी राजनीति की दुकानदारी चलाने के लिए किसी भी हद तक, यहां तक की देश विरोधी ताकतों से भी हाथ मिला सकते हैं। हिंदुस्तान की मजबूत लोकतंत्र की 140 करोड़ जनता विशेष कर के हमारे अकलियत भाई हैं। जिसको इंडी गठबंधन के लोग भाजपा से डरा कर रखते है कि भाजपा आ जाएगा। कांग्रेस ने पूरे देश में भाजपा के खिलाफ एक माहौल बना दिया है। मुसलमान को भाजपा से दूर करने का। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वह दिन देखना चाहती है। जब देश की 140 करोड़ जनता एक हो, सबका साथ हो सबका विकास हो।

जयसवाल, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications