*कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मजिस्ट्रेट गोविंद कुमार और प्रशिक्षु SI रूपक कुमार कि देख रेख में हुआ दुर्गा स्थान सीमा के मूर्ति का ठाकुर पोखर में प्रतिमाओं का विसर्जन।

नीतिश झा
Rahika/Madhubani:-

जिला मुख्यालय मधुबनी स्थित रहिका प्रखंड अन्तर्गत सीमा गांव में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को देर शाम शोभा यात्रा के साथ किया गया। इस मौके पर उपस्थित समिति के अलावा सीमा गांव के ग्रामीण ने अश्रुपुरीत नेत्रों से अगले साल फिर जल्दी आने की बात कह विदाई दी। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुगण देवी माता के भक्ति गीतों पर झूमते और जयकारे लगाते शोभा यात्रा में शामिल दिखे।

इस मौके पे पूजा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार झा उर्फ छोटू जी, सरोज झा, सुधीर झा, बबलू झा, कामेश्वर झा उर्फ़ गांधी जी, प्रमोद झा उर्फ अन्नू जी, सुमन कांत झा, देव कांत झा, सुशील झा, रमन किशोर मिश्रा, सुभाष चन्द्र झा, शोभू झा, हलचल झा, सौरभ झा, संजीत मिश्र , अमर कुमार मिश्र,बटुक मिश्र, नीतिश झा, गुड्डू शर्मा, मुकेश शर्मा, छोटू शर्मा एवं अन्य लोग शामिल हुए।
