सामाजिक समरसता के प्रतीक रहें हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री

सामाजिक समरसता के प्रतीक रहें हैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री- प्राचार्य श्री झा, नवोदय विद्यालय 

Madhubani/bihar:-

नवोदय विद्यालय रांटी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जयंती का आयोजन दोनों महान विभूति के तैल चित्र पर माल्यार्पण के साथ ही प्राचार्य सतीश चंद्र झा की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य श्री झा ने कहा कि भारत में आज का दिन एक बेहद विशेष दिन है क्योंकि इस दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। ये दोनों ही हस्तियां भारत के इतिहास से लेकर वर्तमान तक और आने वाले भविष्य में भी प्रासंगिक बनी रहेंगी। 2 अक्टूबर को जन्मे मोहन दास करमचंद गांधी जिन्हें प्यार से बापू कहते हैं, तो दूसरी तरफ हैं देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जिन्हें गुदड़ी के लाल कहा जाता है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री ईमानदारी एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक रहें हैं। इनका दर्शन सत्य सेवा व अहिंसा में आजीवन निहित रहा हैं। इस अवसर पर समारोह का संचालन हिंदी शिक्षक डा.कृतार्थ शंकर पाठक एवं वक्ता के रूप में वरीय अध्यापक फैयाज अहमद, एम.के.पाण्डेय, एस के पाण्डेय, प्रशांत कुमार,बी नारायण,एम के चौधरी, एस के झा,अनिल कुमार,अजीत झा,कुमारी दीप्ति, सुचिता कुमारी एवं कृष्णकांत ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

कृष्णकांत
नवोदय विद्यालय रांटी, मधुबनी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing