*स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद का प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय के समक्ष दिया गया धरना
खुटौना/ मधुबनी/बिहार:- विद्युत विभाग द्वारा बिजली उपभोक्ताओं के घरों में पुराने मीटर के स्थान पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ मंगलवार को खुटौना प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया।

कार्यकर्ताओं द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ स्मार्ट मीटर मुहिम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन भी किया गया तथा सरकार विरोधी नारे लगाए गए। इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष नैयर आजम की अध्यक्षता में एक सभा हुई जिसमें क्षेत्रीय विधायक भारत भूषण मंडल खास तौर पर शामिल हुए। सभा की कार्यवाही का संचालन वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ता ईश्वर गुरमैता ने किया। विधायक तथा ईश्वर गुरमैता ने कहा कि स्मार्ट मीटर जो प्रीपेड मीटर उसे लेकर देश भर के उपभोक्ता भयभीत हैं। अडानी- अंबानी की कंपनियों में निर्मित इस मीटर के खिलाफ अधिक बिलिंग की इतनी शिकायत है कि लोग इसके नाम से ही डरने लगे हैं। इसके अलावा युवा राजद के जिला अध्यक्ष रविरंजन राजा ने कहा कि प्रखंड की बात क्या राजद इसका पूरे जिले में विरोध करेगा। तमाम वक्ताओं ने उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की योजना को फौरन वापस लेने की सरकार से मांग की। राजद के दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवजी भारती, महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी बबीता कुमारी, रामानंद बनैता तथा मिंटू शाहजादा समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस संबंध में एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरीश चंद्रा खुटौना को समर्पित किया गया।
Byte :-
राजद युवा जिला अध्यक्ष झंझारपुर – रविरंजन कुमार राजा