केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के दरभंगा एम्स निर्माण स्थल के निरीक्षण के बाद लोगो के बीच निर्माण को लेकर बढ़ी आश

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के दरभंगा एम्स निर्माण स्थल के निरीक्षण के बाद लोगो के बीच निर्माण को लेकर बढ़ी आश

Darbhanga / Bihar: –

बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण को लेकर एक बार फिर कवायत तेज दिख रही है। नीतीश सरकार के द्वारा एम्स निर्माण के लिए केंद्र सरकार को 150 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दरभंगा एम्स निर्माण का स्थल निरीक्षण किया। तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। इस अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। वही जेपी नड्डा के निर्माण स्थल के निरीक्षण के बाद लोगो मे उम्मीद है कि अब उनका दरभंगा एम्स का सपना पूरा हो सकेगा।


बताते चले कि 2015 के बजट भाषण में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बिहार में दूसरा एम्स बनाने की घोषणा की थी। पांच साल बाद 2020 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय कैबिनेट से दरभंगा में एम्स बनाने की मंजूरी दी गई, तो राज्य सरकार ने जमीन चिह्नित करने का काम शुरू किया। पहले डीएमसीएच अस्पताल परिसर में एम्स बनाने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने पास किया। लेकिन, बाद में राज्य सरकार ने पाया कि एक ही परिसर में दो-दो अस्पताल बनने से यह साधारण अस्पताल बनकर रह जाएगा।

जिसके बाद राज्य सरकार ने शोभन बाइपास में बिहार के दूसरे एम्स के निर्माण का नया प्रस्ताव 7 दिसंबर 2023 को केंद्र को दिया था। वही राज्य सरकार दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) का रिडेवलप की बात कहकर DMCH परिसर स्थित एम्स प्रस्तावित स्थल पर 25 सौ बेड का नया अस्पताल बनाने के लिए 2742.04 करोड़ की योजना पर काम चल रहा है। वही अस्पताल का निर्माण हो जाने के बाद उत्तर बिहार के लिए ही नहीं, बल्कि पड़ोसी देश नेपाल के मरीजो को लाभ मिलेगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing