धर्म के नाम पर समाज में अश्लीलता परोसना बंद करें – बिट्टू मिश्रा
Madhubani:-
पिछले 10 सालों से महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक उत्थान पर कार्य कर रही संस्था मिथिला जागरूकता अभियान फाउंडेशन की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने समाज में फैल रहे अश्लीलता के खिलाफ अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन हरलाखी, खीरहर एवं साहरघाट में लिखित शिकायत दर्ज करते हुए कहां है कि सामाजिक वातावरण दिन प्रतिदिन बहुत दूषित होता जा रहा है ,धार्मिक आयोजन के नाम पर 18 साल से कम उम्र एवं मानव तस्करी में संलिप्त लड़कियों के द्वारा अर्धनंग एवं अश्लील नृत्य अभद्र अभद्र संगीतों पर कराया जाता है, सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर हमारे संस्कृति को भ्रष्ट करने की यह एक बहुत बड़ी साजिश है और यही वजह है कि आए दिन ग्रामीण क्षेत्र में भी बहन बेटियों के साथ अप्रिय (बलात्कार) जैसी घटनाएं घट रही है , समाज के गण्यमान्यों और प्रबुद्ध लोगों को भी इस तरह के आयोजन से कोई मतलब नहीं होता है कोई इस पर आवाज उठाने को तैयार नहीं है। बिना परमिशन के अधिक संख्या में लाउडस्पीकर के माध्यम से अभद्र अभद्र संगीत पूरे समाज में परोसते हैं ।
बिट्टू मिश्रा ने अनुरोध करते हुए कहा है कि ऐसे मामलों की जांच की जाए खास करके आर्केस्ट्रा कंपनी में जो भी लड़कियां नृत्य करती है उनकी जांच की जाए वह कहां से आती है ,उनकी उम्र क्या है ,क्या उसे इस पेशे में जबरदस्ती लाया गया है एवं अन्य तरह की बहुत बातें हैं, जो बिना परमिशन के डीजे या लाउडस्पीकर बजाते हैं उन्हें जब्द किया जाए ।

बता दे की बिट्टू मिश्रा 2018 से अश्लील मुक्त समाज बनाने हेतु अथक प्रयास में लगी हुई है उन्होंने पीएम से लेकर सीएम तक एवं विभागीय मंत्री को भी आवेदन देकर संगीत के लिए सेंसर बोर्ड एवं आर्केस्ट्रा कंपनी की जांच के लिए आग्रह कर चुकी है, हालांकि इस तरह के मूहिम में समाज का सहयोग काफी मददगार होगा लेकिन यहां समाज ही पूरी समस्या उत्पन्न कर रही है जिस कारण से इन बेटियों को लगातार लड़ना पड़ रहा है ।

थाना अध्यक्ष हरलाखी ,खीरहर एवं साहरघाट ने कहा है कि हम लोग पूरा प्रयास करेंगे इस तरह के अप्रिय चीजों पर रोक लगे समाज का सांस्कृतिक वातावरण एवं सामाजिक माहौल खराब होने से बचें।