*नीतिश झा कि रिपोर्ट*
Madhubani:-

आईजी विकास वैभव के मुहिम लेट इंस्पायर्ड बिहार को लेकर मधुबनी में आगामी दिनों कार्यक्रम को लेकर राजू झा ने कहा कि युवाओं के चहेते,दूरदर्शी विचार के धनी,बिहार को नई दिशा की ओर ले जाने वाले ,एवं बिहार को लेट्स इंस्पायर बिहार के माध्यम से प्रेरित करने वाले बिहार के सपूत परम आदरणीय सबके स्नेही आईपीएस अधिकारी ( आईजी ) विकास वैभव सर का मिथिला की पावन धरती मधुबनी में दिनांक 1 सितंबर को आगमन होना है। आप सभी को बता दूं कि
गार्गी अध्याय के द्वारा आयोजित सेमिनार जिसका विषय है ” बदलते बिहार में महिलाओं की भूमिका ” इस सेमिनार को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस विकास वैभव संबोधित करेंगे। रीजनल सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में छोटे छोटे छात्र छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत से कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा इस सेमीनार में गार्गी सम्मान से सम्मानित होंगे , जिला के नामचीन हस्तियां। इसके उपरांत शिक्षक अध्याय के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मिल्लत टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में जाएंगे , शिक्षक अध्याय के द्वारा लिए गए प्रतिभा खोज परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे। आप सभी सम्मानित छात्र युवा, शिक्षक , कलाकार , समाज सेवी से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम में शामिल हो एवम इस मुहिम को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का समय : 10:30 Am से 12:30 pm
Date : 01/09/24
कार्यक्रम का जगह : रीजनल सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, जीवक चौक मधुबनी
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में अयोजन समिति के उपाध्यक्ष प्रो उदय कांत मिश्रा जी , शिक्षक अध्याय के समन्वयक डॉ ऋषिकेश कर्ण , मुनीद्र कुमार , सुभाष झा , शिरज कुमार , प्रो हेमन्त कुमार झा ,सरोज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे
निवेदक
