*डॉ. मौमिता रेप और हत्या कांड के खिलाफ खुटौना रामनवी कमिटी के युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च।
*कोलकाता में मौमीता देवनाथ के साथ हुई अमानवीय घटना के विरोध में खुटौना रामनवि युवा कमिटी के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया।
*स्थानीय समाजसेवी सहित भारी संख्या युवाओं ने घटना को पूरी तरह निंदनीय बताते हुए आरोपितों को फांसी की सजा देने की मांग की और उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

Madhubanu (खुटौना):- चर्चित कांड कोलकाता की डॉ. मौमिता देबनाथ के साथ हुई अमानवीय घटना के खिलाफ सैकड़ो की संख्या में रामनवी कमिटी के युवाओं ने बुधवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला। इस कांड में शामिल आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग युवाओं ने की। कैंडल मार्च जयनगर रोड स्थित शिव मंदिर से लेकर थाना मोड़ तक, पुनःथाना मोड़ से गांधी चौक , गांधी चौक से लेकर शंकर चौक , शंकर चौक से लेकर पुनः इंदिरा चौक पहुंचा। जहां मौमिता की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई।
