इनर व्हील क्लब द्वारा मधुबनी में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन, रीना मुरारका को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इनर व्हील क्लब द्वारा मधुबनी में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन, रीना मुरारका को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

इस खास मौके पर दीपशिखा सिंह ने अपने पांच वर्षों के कार्यों का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया 

Madhubani:-

मधुबनी के एक निजी होटल में इनर व्हील क्लब ऑफ मधुबनी द्वारा धूम धाम से सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया । इस दौरान कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी महिलाएं हरे और केसरिया रंग की परिधान में नजर आई। कार्यक्रम में कई मनमोहक नृत्य और संगीत की प्रस्तुति ने चार चांद लगा दिए। गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और कार्यक्रम में पटना से आए सभी वरिष्ठ अधिकारियों को पुष्पगुच्छ चॉकलेट प्रदान कर एवं मिथिला के परंपरानुसार उनका स्वागत किया गया। इस दौरान इनर व्हील क्लब ऑफ मधुबनी के सदस्यों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। उसी कार्यक्रम में आए हुए अतिथि इनर व्हील क्लब के कार्य को लेकर सभी को रूबरू कीये पटना से आए मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट एडिटर विभा चरणपहारी और पूर्व अध्यक्ष उषा सिन्हा के द्वारा सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।जिसके बाद इनर व्हील क्लब के सदस्यों के द्वारा निर्वतमान अध्यक्ष दीपशिखा सिंह को उनके कार्यावधि पूर्ण होने पर भव्य विदाई दी गई और रीना मुरारका को सर्वसम्मति से इनर व्हील क्लब ऑफ, मधुबनी का प्रेसिडेंट घोषित किया गया और अनुराधा अग्रवाल को सेक्रेट्री बनाया गया। इस खास मौके पर दीपशिखा सिंह ने अपने पांच वर्षों के कार्यों का लेखा जोखा भी प्रस्तुत किया, इस दौरान संस्था के द्वारा एक असहाय व्यक्ति को विल चेयर और वॉक स्टिक और एक महिला को सिलाई मशीन भी प्रदान किया गया। साथ ही संस्था के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने दीपशिखा सिंह को सम्मानित किया और संस्था में उनके उल्लेखनीय योगदान को सराहा। उसी बीच आए हुए सभी मेंबर को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सभी सदस्यों के बीच सावन के पवित्र महीने को ध्यान में रखते हुए सुहाग के सामान बांटे गए और सबों ने भगवान शंकर के भजन गाकर उनकी पूजा अर्चना की। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में संगठन की सदस्य एवं महिलाएं उपस्थित रही मौके पर रीना मुरारका, अनुराधा अग्रवाल , सपना भुवन मनीषा लाल, निधि भुवना और अन्य मेंबर लोग भाग लिये।।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications