छात्रा मधुबनी हत्याकांड का आरोपी पकड़ाया, सदर SDPO राजीव कुमार ने जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी 

छात्रा मधुबनी हत्याकांड का आरोपी पकड़ाया, सदर SDPO राजीव कुमार ने जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दी 

Madhubani:-

रहिका थाना कांड संख्या 150/24 को बीते दिनों 16.जुलाई को रेखा देवी पति कमल राम सा० सप्ता पार्वती टोल वार्ड नं0-10 थाना-रहिका जिला-मधुबनी के द्वारा रहिका थाना पर उपस्थित होकर अपनी पुत्री उषा कुमारी उम्र 18 वर्ष का अपहरण व बलात्कार कर हत्या करने व शव को दफना दिये जाने से संबंधित एक आवेदन दिया गया। रेखा देवी के दिये गये आवेदन के आधार पर रहिका थाना ने

धारा-78/351(2)/87/65(1)/103(1)/238/3(5) BNS & 3(1)(wi)/ 3(2)(va)/ 3(2)(v) SC/ST Act प्राथमिकी नामजद अभियुक्त कमलेश यादव पिता सहदेव यादव सा० सप्ता पार्वती टोल थाना-रहिका जिला-मधुबनी के विरूद्ध कांड दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड प्रतिवेदित होते ही कांड की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 मधुबनी के नेतृत्व में कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष, रहिका के द्वारा अपने थाना में पदस्थापित नीचे अंकित पुलिस पदाधिकारियों / पुलिस कर्मियों के सहयोग से कारगर छापेमारी करते हुए कांड के नामजद अभियुक्त कमलेश यादव पिता सहदेव यादव सा० सप्ता पार्वती टोल थाना-रहिका जिला-मधुबनी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मृतिका के मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त स्पलेन्डर मोटरसाईकिल एवं अन्य सामान को बरामद कर जप्त किया गया है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing