सहनी हत्या कांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को रिमांड पर लेगी दरभंगा पुलिस, SSP ने कहा पूछताछ में सहनी परिवार के सदस्य भी शामिल


दरभंगा – विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को दरभंगा पुलिस रिमांड पर लेकर पुनः पूछताछ करेगी। इस बात की जानकारी दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने प्रेसवार्ता कर दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार काजिम अंसारी फिलहाल जेल में है। वही उन्होंने कहा कि पुलिस का अनुशंधान जारी है। सभी संदिग्ध से पूछताछ चल रही है। जिसमे सहनी परिवार के सदस्य भी शामिल है।

वही जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि मर्डर वेपन खोजने की कल भी हम लोगों ने कोशिश की थी। लेकिन अभी तक हम लोगों को नहीं मिला है। इसी क्रम में हम लोग न्यायालय में रिक्वेस्ट करेंगे की आरोपी को पुलिस रिमांड पर दिया जाए। ताकि आरोपी से फिर से पूछताछ की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि आज हम लोगों ने कार्रवाई के दौरान अगल-बगल लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को जांच कर रहे हैं। कुछ लोग संदिग्ध के घेरे में आ रहे हैं। उन लोगों की भी जांच की जा रही है।

वही उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है। मोबाइल नंबर का भी एनालिसिस कर रहे हैं। घटनास्थल से जो कागज, बाइक व अन्य सामान बरामद हुए है।उनका भी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में जो बातें सामने आई है। उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करना जरूरी होता है। इसलिए हम लोग मोबाइल वेरिफिकेशन करते हैं। इसमें जो भी नाम आएंगे। उनके ऊपर शक्ति से कार्रवाई की जाएगी। वही परिवार के सदस्यों की संलिप्ता के सवाल पर एसएसपी ने कहा कि परिवार के लोगों भी अनुसंधान के घेरे में है। किसी को अभी क्लीन चिट नहीं मानी जाएगी।

Byte ————–

जगुनाथ रेड्डी, वरीय पुलिस अधीक्षक

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing