बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हो सर्वदलीय बैठक – पप्पू यादव

बिहार में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए हो सर्वदलीय बैठक – पप्पू यादव

दरभंगा – विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। आज अहले सुबह पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव मुकेश सहनी के पैतृक घर बिरौल पहुंचकर मुलाकात की। वही पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी लोग उनके साथ हैं। इस कांड को लेकर कल हम लोगों ने एडीजी और चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात कर जल्द से जल्द मामले का उद्वेदन करने को कहा है।

वही पप्पू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इस घटना को लेकर संवेदना व्यक्त किया है। तथा इस घटना को लेकर काफी सीरियस है। वहीं उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर देश के हर एक दल के नेताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की है। कल सुबह 8 बजे मुकेश सहनी से हमारी बात हुई थी। जिसके बाद हम दिल्ली से हम निकल गए। हमको रात में ही यहां पर आना था। लेकिन विलंब होने के कारण सुबह 5 बजे पटना से निकले। निश्चित रूप से शासन और प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर हैं।

वही पप्पू यादव ने बिहार में इस तरह की घटना को लेकर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तरह बिहार में अपराधी माफिया लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं। यह गंभीर विषय है। इस पर बिना राजनीति किए हुए सभी दलों को एक साथ बैठकर बातें करनी चाहिए। क्योंकि अपराधियों का ना कोई जाति होता है ना ही धर्म। इसीलिए बिहार के इस विषय पर निश्चित रूप से सर्वदलीय बैठक हो। मुकेश सहनी के पिता की हत्या के बाद यह विषय काफी महत्वपूर्ण हो गया है। इसीलिए बिहार को अपराध मुक्त बनाने के लिए सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

बताते चले कि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार चार लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए चार संदिग्धों में से दो को मृतक ने ब्याज पर उधार में पैसे दिए थे। इनमें से एक आरोपी के बाइक को एक दिन पूर्व मृतक ने गारंटी के रूप में रख लिया था। जिसको लेकर कहासुनी हुई थी। वही पुलिस चारो संदिग्धों के मोबाइल कॉल हिस्ट्री सहित लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी सीसीटीवी फुटेज को जारी नही किया है।

Byte ———

पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications