*मणिपुर में हिंसा जारी।*
सुरक्षाबलों के काफिले पर हमले में बिहार के *मधुबनी* के सीआरपीएफ (crpf)के जवान अजय कुमार झा शहीद।
सूत्र

मणिपुर में CRPF के काफिले पर हमला, 1 जवान शहीद, 3 पुलिसकर्मी घायल
जानकारी के मुताबिक, 20 बटालियन सीआरपीएफ और जीरीबाम जिला पुलिस की संयुक्त टीम एक साथ ऑपरेशन में लगी हुई थी. इसी दौरान संयुक्त टीम पर घात लगाकर बदमाशों ने हमला कर दिया.
पुलिस ने बताया कि मोंगबुंग में कुकी उग्रवादियों ने पहाड़ी इलाके से गोलीबारी की। गोली CRPF जवान अजय कुमार झा के सिर पर लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मोंगबुंग में गोलीबारी शनिवार देर रात से ही शुरू हो गई थी। रविवार सुबह CRPF और पुलिस ने उग्रवादियों पर जवाबी कार्रवाई की। इसमें उग्रवादियों को कितना नुकसान पहुंचा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।