Madhubani:-

मधुबनी जिला के कलुआही प्रखंड के गांव कपसिया के मुशहरी टोल निवासी एवं झंझारपुर उत्पाद विभाग में प्राइवेट ड्राइवर के रूप में कार्यरत राजीव क़ुमार मिश्रा के छत से गिरकर संदिग्ध मौत से परिजन हैरान व परेशान हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल हैं। सदर अस्पताल मे मृतक राजीव क़ुमार मिश्रा के शव का पोस्टमार्टम कराने आये परिजनों की माने तो मृतक राजीव क़ुमार मिश्रा झंझारपुर उत्पाद विभाग मे कार्यरत थे और झंझारपुर मे ही विभाग के ऑफिस मे रहते थे। कभी-कभी वे घर अपने परिवार से मिलनें आया करते थे।

उन्होंने बताया की हमें सूचना मिली की राजीव क़ुमार मिश्रा अपने सहयोगी के साथ रात मे खाना खाकर बिना बाउंड्री के बने छत पर सोने चले गये और तकरीबन रात 12और 1बजे के बीच छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा की शव की स्थिति,आधी-अधूरी सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमें प्रतीत होता हैं की उनकी हत्या कर दी गई हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की उच्चस्तरीय जांच एवं परिजन को उचित मुआवजा देनें की मांग की हैं।