बिहार में उद्घाटन से पहले ही नव निर्माण पुल गिरा पानी में, एक की मौत

Big Breaking News: बिहार में उद्घाटन से पहले ही नव निर्माण पुल गिरा पानी में, एक की मौत
*उद्घाटन का हो रहा था इंतजार , 13 साल में तीसरी बार बन रहा था ब्रिज
*पुल निर्माण के लिए लगभग 43 करोड़ की स्वीकृति मिली है

अररिया:-
बताते चले कि बिहार के अररिया जिला के सिटी विधानसभा में बकरा नदी पर बन रहा पुल नदी में समा गया । पुल के उद्घाटन का हो रहा था इंतजार लेकिन उद्घाटन से पहले ही बिहार के कारनामा आया सामने । लगभग 13 करोड़ की लागत से बन रहा पुल नदी में समा गया । ज्ञात हो की 13 साल में यह पुल का निर्माण हो रहा था ।
मंगलवार को पुल के तीन पिलर नदी में समा गया घटना के बाद पुल बनाने वाला कंपनी के लोग मौके पर पहुंच साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे ।
स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि निर्माण कंपनी के मालिक और विभाग के अधिकारी की लापरवाही के कारण पुल गिर गया है । मापदंड के अनुसार काम नहीं हुआ है जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है । प्रशासन से मांग करते हैं कि इसे संज्ञान में लेकर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें साथ ही दोषी को सजा मिलना चाहिए ।


बताते चले की बकरा नदी की धारा लगातार बदलते रहने और पुल निर्माण की तकनीकी की खामियों के कारण काशी कामाख्या ऐतिहासिक सड़क पर अररिया किशनगंज के बीच पिछले 13 साल में आवागमन चालू नहीं हो सका है। सड़क के बीच में आने वाली बकरा नदी पर सिकटी के पड़रिया धार में पुल बनना शुरू होते ही नदी ने दो बार धारा बदल ली । इसलिए पुल बेकार हो गया , यह तीसरी जगह पर पुल बनाया गया था जो यह जो यह भी असफल दिखा । पिछले 13 वर्षों में पुल निर्माण के लिए 43 करोड़ की स्वीकृति मिली है । बरसात के चार महीने सिकटी के लोगों को कुर्साकांटा आने में 15 से 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है इस पुल को बनने से दूरी कम ही नही हो जाता बल्कि किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड से भी सीधा जुड़ाव हो जाता ।इतना ही लाभ नहीं बल्कि सिकटी प्रखंड के खारदह , ठेंगपुर , सातवेर पड़रिया , कौआकोह, बेलवाड़ी , देंगरी बरदाहा भिड़भिड़ी, पिपरा आदि गांव व कुर्साकांटा प्रखंड के पड़रिया डहुआबारी , कुर्साकांटा बखरी गांव के लोगों को भी सीधा लाभ मिलता ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications