जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने एवम इस अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी ने किया बैठक

*जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने एवम इस अवसर पर विधि व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी ने किया बैठक

*असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध त्वरित करवाई का निर्देश।
*जिला नियंत्रण कक्ष से भी पल-पल की गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर। 

Madhubani:-

जिले में शांति एवम सौहाद्रपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने एवम इस अवसर पर विधिव्यवस्था के संधारण को लेकर डीएम-एसपी ने अपने संयुक्त आदेश के तहत सभी महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील 394 स्थानों में 788 दंडाधिकारियों एवम पुलिस पदाधिकारियो को किया प्रतिनियुक्ति।सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष लगातार सभी महत्वपूर्ण एवम संवेदनशील स्थानो पर भ्रमणशील रहकर विधिव्यवस्था पर रखेंगे कड़ी नजर।
डीएम-एसपी स्वयं भ्रमणशील रहकर विधिव्यवस्था का लेंगे जायजा।जिला साइबर सेल एवम सूचना एवम जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर रखेगी कड़ी नजर।


जिले में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण ,सौहाद्रपूर्ण एवम भाईचारे के वातावरण में मनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक एवम ऐहतियातन तैयारी की गई है। इस अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा एवम पुलिस अधीक्षक, सुशील कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत जिले के 394 स्थानों पर 788 दंडाधिकारी एवम पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ काफी संख्या में पुलिस के जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुंच कर अपने दायित्व का निर्वहन करने का निर्देश दिया है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर संयुक्त फोटो, जिला प्रशासन के व्हाट्सएप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करेंगे।


उन्होंने कहा है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखें। शांति भंग करने वाले या कानून को हाथ में लेने वाले असमाजिक तत्वों पर तत्काल विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित है। अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई करने से जरा भी नही हिचके। सादे लिबास में पुलिसकर्मी शरारती तत्वों पर नजर रखेंगे। सभी पदाधिकारियों को पूरी तरह से चौकस रहने का निर्देश दिया गया है। विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर वरीय अधिकारियों को जबाबदेही दी गई है,जो सीधे पल-पल की गतिविधियों से जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे। सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ एवम थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि आपस मे समन्वय बनाकर लगातार सभी संवेदनशील एवम महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्योहार मनाने की अपील कियाहैं।
जिले की पल पल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष आज दिनांक 16-06-24 के पूर्वाह्न से दिनांक-18-06-24 के अपराह्न तक लगातार 24 घण्टे कार्य करेगा। जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06276-224425 है। जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में अपर समाहर्ता, शैलेश कुमार रहेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे तीन शिफ्टों में कार्यरत रहेगा। सभी शिफ्टों में पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए नियंत्रण कक्ष में दंगा नियंत्रण कंपनी, वज्रवाहन, अग्निशमन, आदि की तैनाती की गई है। अग्निशाम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अग्निशाम दस्ता को हर समय तैयार रखेंगे, ताकि आपात स्थिति में ससमय नियंत्रण किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पर झूठी,भ्रामक एवम अफवाह फैलाने वाली खबरों पर नजर रखे। इसको लेकर जिला साइबर सेल एवम सूचना एवम जनसम्पर्क की सोशल मीडिया टीम को 24 घंटे सक्रिय रहकर सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने एवम ऐसे असामाजिक एवम उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कड़ी करवाई करने का निर्देश दिया है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications