मधुबनी में बालू अनलोड कर घर वापस जा रहे तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई ट्रक ड्राइवर की हुई मौत

MADHUBANI:-
मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र कंकपुर पंचवटी चौक के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो सड़क के बीचों बीच लगे डिवाइडर से जा टकराया और सड़क के दूसरे तरफ जा पहुंचा इस घटना में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई।

मृतक व्यक्ती की पहचान सुबोध कुमार उम्र 45 वर्ष ठुनुकपुर जहानाबाद निवासी के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ती जहानाबाद से ट्रक पर बालू लोड कर मधुबनी जिला में आया हुआ था बालू से भरी ट्रक को ड्राइवर अनलोड कर वापस अपने घर जहानाबाद जा रहा था तभी एनएच 27 कंकपुर पंचवटी चौक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया,इस घटना में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की सूचना सकरी थाना को मिली सूचना पाते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए सकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टर ने ट्रक ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया।

सकरी थाना पुलिस मृतक व्यक्ती के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया वहीं इस घटना की सूचना मृतक व्यक्ति के परिजनों को दिया गया सूचना पाते ही मृतक व्यक्ति के परिजन जहानाबाद से मधुबनी के लिए निकल गए।