विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित हुए डॉक्टर कुणाल कौशल

*रक्तदान करने वाले टॉप 3 एमओआईसी में शामिल
*थैलेसीमिया मरीज को रक्त देने में राज्य में आठवें स्थान पर मधुबनी

*ब्लड डोनेशन कैंप आयोजन में राज्य में पांचवा स्थान

Madhubani:-

विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर परिवार कल्याण विभाग, स्टेट हेल्थ सोसायटी के सभागार में जिले के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ कुणाल कौशल को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के हाथों सम्मानित किया गया. डॉ कुणाल ने बताया राज्य के 3 एमओआईसी को वर्ष में 4 बार ब्लड डोनेट करने वाले चयन किया गया जिसमें मुझे भी शामिल किया गया . वही थैलेसीमिया मरीज को रक्त देने में जिले का स्थान राज्य में आठवां रहा वर्ष 2023- 24 में 417 थैलेसीमिया मरीजों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया गया, कैंप आयोजन में भी जिले का स्थान राज्य में पांचवा रहा जिले में 15 कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 1589 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.उन्होंने बताया ब्लड डोनेट करने से सेहत को कोई नुकसान नहीं बल्कि फायदा होता है। इससे किसी व्यक्ति का जीवन बच सकता है। कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार ब्लड डोनेट कर सकते हैं। रक्तदाता का हीमोग्लोबिन कम से कम 12.5 होना चाहिए। रक्तदान करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. रक्तदान करने के बाद शरीर में नये रक्त का निर्माण होता है. इससे शरीर की कोशिकाओं को मजबूती मिलती है. रक्तदान करने वाले लोगों का ध्यान रखना होगा कि वे स्वस्थ्य रहें. रक्तदान करने वाले को एचआईवी, हेपाटिटिस बी या हेपाटिटिस सी जैसे रोग न हुए हों. रक्तदान को लेकर लोगों के मन में भय रहता था, प्रचार-प्रसार के बाद धीरे-धीरे कम होने लगा है.रक्तदान करने वाले को चाहिए कि वह शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाये. नियमित रूप से रक्तदान करने वालों को मछली, पालक व किशमिश जैसी आयरन से भरपूर पोषक तत्व लेने चाहिए.

मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें: 

सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार भीमसारिया ने अपील करते हुए कहा कि युवाओं को रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेना चाहिए। रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है। रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद तो, होती है । साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के लिए भी जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है, इस मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें, क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है। उन्होंने बताया जिले में थैलेसीमिया 41 मरीज है जिन्हे हर माह ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही अन्य मरीजों को भी रक्त उपलब्ध कराया जाता है.

जरूरतमंद को मिलती है मदद,डोनर को मिलता है रक्तदाता कार्ड:

सिविल सर्जन ने अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है. रक्तदान करने से जरूरतमंद की मदद तो होती है साथ ही रक्तदाता कार्ड प्राप्त करने से भविष्य में अपने या परिवार के लिए भी जरूरत पड़ने पर आसानी से रक्त प्राप्त किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि रक्तदान से कमजोरी आती है इस मिथक को तोड़कर बेफिक्र होकर रक्तदान करें क्योंकि रक्तदान से रक्तदाता को स्वास्थ्य लाभ मिलता है.

रक्तदाता इन बातों का रखें ख्याल: 

•18 साल से 65 साल के लोग रक्तदान कर सकते हैं ।

•45 किलोग्राम वजन के लोग 350 मिलीलीटर एवं 55 किलोग्राम से ऊपर वजन के लोग 450 मिलीलीटर खून दान कर सकते हैं।

•12.50 ग्राम हेमोग्लोबिन या इससे अधिक होने पर ही रक्तदान संभव है।

•एड्स, उच्च रक्तचाप, अत्यधिक मधुमेह एवं थेलेसीमिया जैसे अन्य गंभीर रोगों से ग्रसित लोग रक्तदान नहीं कर सकते हैं ।

•रक्तदाता का वजन 45 किलोग्राम से कम ना हो।

•खून देने से 24 घंटे पहले से ही शराब, धूम्रपान और तम्बाकू का सेवन ना करें।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications