*स्कॉर्पियो ने बाइक सावार को मारी टक्कर 1 वर्षीय मासूम की मौत
*मौत के बाद परिजन में मचा कोहराम,चित्कार मार कर रो रही मृतक की मां एंव अन्य
*घटना के बाद ईलाज के लिए पहुंचा एल के मेमोरियल अस्पताल,रास्ते में हुई मौत
*घटना के बाद स्कॉर्पियो और चालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झंझारपुर से रितेश कुमार राय की रिपोर्ट

Madhubani:-
फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदै गांव के सेंट्रल बैंक के समीप स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी घटना में 1 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद जब इलाज के लिए एल के मेमोरियल अस्पताल अररिया संग्राम ले जाया गया जहां डाक्टर ने उमेश कुमार राय ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की सूचना परिजनों को लगी अस्पताल में ही कोहराम मच गया।मृतक की मां और परिजनों के चिख, पुकार और चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। देखते ही देखते अस्पताल परिसर के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते दल बल के साथ मौके पर पहुंचे अररिया संग्राम थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने सड़क दुर्घटना के बाबत जानकारी ली तो पता चला की घटना फुलपरास थाना क्षेत्र की है। उन्होंने फुलपरास थानाध्यक्ष को तत्काल दूरभाष पर घटना की सूचना दिए। काफी जद्दोजहद के बाद ऑटो से मृतक मासूम के शव के साथ परिजन एफआईआर दर्ज करवाने फुलपरास थाना पहुंचे जहां एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
मृतक की पहचान भेजा थाना क्षेत्र के रतुआर गांव निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा के 1 वर्षीय मासूम पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है। बताते चलें कि एक ही पुत्र था वो भी अब नहीं रहा।
स्कॉर्पियो और चालक दोनों पुलिस हिरासत में है।

वहीं इस बाबत पूछे जाने पर फुलपरस्त थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि आवेदन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।