ग्यारह हजार वोल्टेज बिजली तार के संपर्क में आने से मजदूर की मौत

ग्यारह हजार वोल्टेज बिजली तार के संपर्क में आने से मजदूर की मौत।

झंझारपुर Madhubani:-

आर एस थाना क्षेत्र के हरभंगा मक्करी मुसहरी के समीप शुक्रवार को ग्यारह हजार वोल्टेज बिजली तार के संपर्क में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मजदूर टाटा 407 वाहन से हरभंगा गांव में व्यवसाई के यहां सीमेंट अनलोड कर वापस लौट रहा था, टाटा 407 के ऊपर चढ़ा मजदूर जैसे ही खड़ा हुआ, ऊपर से गुजर रहे बिजली के ग्यारह हजार वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया। विद्युत स्पर्षाघात से जख्मी मजदूर को उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मजदूर की पहचान दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर निवासी कैलाश पासवान के 24 वर्षीय पुत्र ललन पासवान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आर एस थाना प्रभारी अरविंद कुमार दलबल के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा और परिवार का एक मात्र कमाऊ पूत था। मृतक की शादी नहीं हुई थी, मृतक अपने परिवार के भरण पोषण हेतु मजदूरी करता था।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing