जेईई एडवांस्ड के परीक्षा में मधुबनी के लाल ने मारी बाजी ।
नीतीश झा की रिपोर्ट


मधुबनी:- जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परिणाम आते ही छात्रों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के तिरहुत कॉलोनी निवासी आरके कॉलेज उच्च श्रेणी लिपिक विकास सिंह के पुत्र निलांजन सिंह ने प्रथम प्रयास में 4433 वॉ स्थान लाया है। बता दे की निलांजन बचपन से ही काफ़ी मेधावी छात्र रहा है। इस से पहले 10 वीं में 96.6 प्रतिशत और 12वीं में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किया था। निलांजन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। और खास बात यह है कि उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई मधुबनी में रहकर सेल्फ स्टडी से पुरी की हैं। उनकी मां वंदना सिंह और छोटे भाई ऋषभ सिंह ने खुशी जाहिर कि। सफलता प्राप्त करने के बाद बधाई देने वालों की तांता लगा हुआ है। सभी ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।