मधुबनी में AIMRA टीम ने कोरोना में खोए अपने साथी के स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया

मधुबनी में AIMRA टीम ने कोरोना में खोए अपने साथी के स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया लोगो ने बढ़ चढ़कर कर लिया हिस्सा

Madhubani:-


मधुबनी में ऑल इंडिया मोबाईल रिटेलर्स एसोसिशन के द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन कराया जा रहा है। आयोजित रक्तदान शिविर उद्घाटन में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार पहुंचे। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, वही इस शिविर के आयोजनकर्ता अमित कुमार ने बताया की 2021 में इस एसोसिशन के भवेश सेलंकी जेनरल सुक्रिटी पद पर थे जिनकी मौत कोरोना के समय में हो गया था। उन्ही की याद में आज पूरे देश में रक्तदान शिविर का आयोजन किया इसको को लेकर मधुबनी जिला में भी आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्त दान शिविर से हुए रक्तदान से दुसरे व्यक्ति की जान बचाई जा सके।

वही इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मौजुद पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने लोगो को जागरुक किया की रक्तदान महा दान है और लोग इस तरह रक्तदान शिविर में आकर हिस्सा ले और रक्तदान कर दूसरे लोगो की जान बचाने में अहम भूमिका निभाए। साथ ही पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने लोगो से अपील किया कि रक्तदान शिविर में आकर हिस्सा ले और रक्तदान करे रक्तदान से लोगो को फायदा ही होता है इसे कोई नुकसान नहीं होता है।

इस मौके पर मौजुद सदर अस्पताल के डाक्टर कुणाल कुमार ने कहा की एक आदमी को कम से काम एक वर्ष में चार वार रक्तदान करना चाहिए जिसे लोगो को काफी फायदा मिलता है। लोगो आज कल तनाऊ में रहते हैं रक्तदान से तनाऊ कम होगा, कैंसर की संभावना कम होती है, मोटापा घटेगा बीपी की समस्या दूर होगी रक्तदान से कई बीमारियों से बच सकते है साथ आपके रक्तदान से दुसरे लोगो की जान बच सकती है जिसे ब्लड की जरूरत होगी। वही मधुबनी जिला से 66 लोगो का नाम अवार्ड के लिए बिहार सरकार के पास गया है जिन्होंने चार बार ब्लड डोनेट कर दूसरे लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing