मधुबनी में युवक को घर से बाहर बुलाकर हत्या कर शव को नदी के किनारे फेंक दिया
Madhubani:-
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव के बछराजा नदी के पास एक 23 वर्षीय युवक का शव स्थानीय लोगों ने देखा, शव मिलने की खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई वही नदी के पास शव मिलने की खबर बेनीपट्टी थाना को दिया गया।

मृतक युवक की पहचान दामोदरपुर गांव के हरखू झा के पुत्र मुन्ना कुमार उम्र 23 के रूप में हुई है। वही बेनीपट्टी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गए। ग्रामीणों में युवक के शव मिलने से यह चर्चा हो रही है कि गुरूवार की शाम को मृतक युवक के घर पर बाइक से कुछ युवक आया और मृतक युवक को बाहर बुलाकर अपने साथ ले गया जब देर रात तक युवक घर वापस नही आया तो घर के लोग परेशान हो गए और युवक को ढूंढने लगे लेकिन युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।मृतक युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रखा है, परिजन का कहना है कि घर से बाहर बुलाकर युवक की हत्या कर शव को नदी के किनारे फेंक दिया। इस संबंध में बेनीपट्टी थाना अध्यक्ष ने बताया की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच कर रही है।वही युवक की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने दामोदरपुर बनकटा मुख्य सड़क पर बांस बल्ला लगाकर किया जाम।
