जयनगर के अकौन्हा में मदरसा एवं स्कूल चलाने के लिए सरपंच जहाँगीर हाशमी ने जमीन देने का किया एलान,लोगों से इसका निर्माण में सहयोग करने की अपील।

जयनगर के अकौन्हा में मदरसा एवं स्कूल चलाने के लिए सरपंच जहाँगीर हाशमी ने जमीन देने का किया एलान,लोगों से इसका निर्माण में सहयोग करने की अपील।

Oplus_131072

Madhubani:-

मधुबनी जिला के जयनगर के अकौन्हा दारुल उलूम फैजान ए हाशमी कार्यालय में एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता बेल्ही पश्चिम पंचायत के सरपंच मोहम्मद जहाँगीर हाशमी ने किया।कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को माला एवं पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

Oplus_131072

इस मौके पर एसएम रिजवान देहलवी ने कहा कि बेल्ही पश्चिम पंचायत के सरपंच मोहम्मद जहाँगीर हाशमी के द्वारा जयनगर के अकौन्हा में मदरसा एवं स्कूल खोलने के लिए जमीन देने का एलान किया गया है।इसलिए उन्होंने सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से आग्रह किया हैं की बच्चों को इस मदरसा और स्कूल में निशुल्क शिक्षा दिया जायेगा।इसलिए यहाँ एक बड़ा भवन बनेगा।जिसमे आप सभी लोगों के सहयोग से इस मदरसा और स्कूल के भवन निर्माण में अपने इच्छा अनुसार आर्थिक सहयोग कर सकते है।भवन निर्माण का नींव 25 अगस्त 2024 को रखा गया हैं।जिसमें भारत देश के कोने कोने से लोग इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।वही बेल्ही पश्चिम पंचायत के सरपंच मोहम्मद जहाँगीर हाशमी ने कहा की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मैं मदरसा एवं स्कूल खोलने के लिए जमीन देने का एलान किया हूं।और उन्होंने कहा कि सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से आग्रह करते है।कि मदरसा एवं स्कूल निर्माण के लिए आपलोग अपने स्तर से इसमें सहयोग करे।हमने दिया देने का काम किया है।

और आप सभी से आग्रह करते है इसमें सहयोग करके ज्ञान का दीप जलाने का काम करें।ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों यहां से शिक्षा प्राप्त करके अपना भविष्य उज्ज्वल करे एवं गॉव,समाज,परिवार और शहर का नाम रौशन करें।इस मौके पर एसएम रिजवान देहल्वी,पूर्व मुखिया आलम हाशमी, देवरिया के शमशाद हाशमी,कर्नाटक के मौलाना मुफ़्ती बशीरीदीन,बलिया कब जहाँगीर हाशमी, मधुबनी के अलाउदीन सहित दर्जनों लोग मौजूद थें।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications