मधुबनी में बीते बुधवार की शाम को हुए सड़क दुघर्टना में रहिका थाना पुलिस की देखी बेबसी करीब 23 घंटे के बाद लोगो ने सड़क जाम को किया खत्म

Madhubani:-
मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र में बीते बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक बाइक को मारी जोरदार ठोककर टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसा और बाइक पर सवार दोनो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए। वहा के आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनो तरफ से बांस बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया।

सड़क के दोनो तरफ गाड़ीयो कतार लगी रही
करीब 23 घंटे तक मधुबनी पोखरौनी मुख्य मार्ग जाम होने से सड़क के दोनो तरफ लंबी लंबी गाड़ीयो की कतार लगी रही जिसे आमलोगों को आवागवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लेकिन रहिका थाना पुलिस मुख्य दर्शक बन सड़क जाम को देखती रही, बेबस बेसहरा पुलिस सड़क जाम को हटाने में रही नाकाम। वही इस सड़क दुघर्टना में ट्रक चालक मौके से ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने भाग रहे ट्रक सहचालक को पकड़ लिया।
मालूम हो की 23 घंटे के बाद ग्रामीणों बीते बुधवार को सौराठ सभा गाछी के पास हुई सड़क दुर्घटना में की सड़क जाम को किया खत्म, जिसके बाद सुचारू रूप से पुनः चालू हुआ लोगो का आवागवन।वही इस सड़क दुघर्टना घायल दोनो बाइक सवार युवक का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। स्थानीय लोगों की मांगे है की मधुबनी के तरफ से आने पर मिथिला चित्रकला संस्थान से चंद कदमों की दूरी पर मुरान के पास दोनो तरफ ब्रेकर दे जिसे सभी वाहन यहां से तेज रफ्तार में ना गुजरे इसे इस रास्ते पर हो रही हर छोटी बड़ी सड़क दुघर्टना से बचा जा सके।
सड़क जाम को लेकर रहिका थानाध्यक्ष से पूछने पर बताया कि रात्रि में समझाने के बाद लोगो का आवागवन शुरु हो गया था लेकिन फिर अगले दिन सुबह से स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर दिया वही काफी समझाने के बाद लोग माने और सड़क जाम को पूर्णतः समाप्त किया। वही जब स्थानीय लोगों के द्वारा ट्रक सहचालक को पकड़ने की लेकर पूछा तो बताया कि इसकी जानकारी मिली है और ट्रक सह चालक की रिकवरी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

मालूम हो की सड़क दुघर्टना को हुए करीब 23 घंटे से ऊपर हो गया लेकिन रहिका थाना पुलिस अभी तक स्थानीय लोगों की गिरफ्त से ट्रक सह चालक को रिकवर नही कर सकी है रहिका थाना पुलिस अभी तक ट्रक सह चालक को रिकवर करने में विफल हो रखी है।

