MADHUBANI:- मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के सौराठ सभा गाछी मधुबनी पखरौनी मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक मोर के पास आकर अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बाइक को मारी जोरदार टक्कर।

ट्रक और बाइक दोनो के बीच टक्कर इतनी जबर्दस्त थी की बाइक ट्रक के नीचे बुरी तरह दब गया, इस सड़क दुघर्टना में बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दोनो युवक की पहचान सभागाछी गांव निवासी मौजे मुखिया का 12 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार, उपेंद्र मुखिया का 20 वर्षीय पुत्र अमलेश कुमार के रूप में हुआ है। वही सड़क दुघर्टना के बाद घटनास्थल की ओर आस पास के लोग दौड़ पड़े लोगो को आते देख ट्रक ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुटनी शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक राइका की तरफ से आ रहा था और ट्रक तेज रफ्तार से मधुबनी की ओर से आ रही थी तभी और अनियंत्रित होकर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक को ठोकर मारते हुए सड़क के किनारे पत्थर से जा टकराई।

वहीं इस घटना में घायल दोनों बाइक सवार युवक को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया जहां डॉक्टर ने दोनों बाइक सवार घायल युवक का प्राथमिक उपचार कर नाजुक स्थिति को देखते हुए डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया। हालांकि सड़क दुर्घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मधुबनी पोखरौनी मुख्य मार्ग दोनों तरफ लड़कियों से सड़क को घेर कर जाम कर दिया पूरे मामले की जानकारी रहिका थाना को दी गई सूचना पाते ही रहेगा थाना पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों के द्वारा मधुबनी पोखरौनी मुख्य मार्ग जाम को लेकर समझाने बुझाने लगे लेकिन स्थानीय लोग समझने को तैयार नहीं हो रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क के मोड़ के पास दोनों तरफ ब्रेकर ना होने की वजह से तेज रफ्तार वाहन इस रास्ते से गुजरती है जिस वजह से यहां पर इस तरीके की घटनाएं बराबर हुआ करती है स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क पर के दोनों तरफ ब्रेकर लगाने की कर रहे मांग सड़क जाम को लेकर दोनों तरफ गाड़ियों का कतर लगा हुआ है।
