बेतौना गांव में एक विद्यालय की महिला रसोइया का उसके बंद घर से शव बरामद, जताई जा रही हत्या की आशंका

*बेतौना गांव में एक विद्यालय की महिला रसोइया का उसके बंद घर से शव बरामद, जताई जा रही हत्या की आशंका

*जांच में जुटी स्थानीय थाना पुलिस ने बुलाई फोरेंसिक टीम

Madhubani:-

बेनीपट्टीा स्थानीय के बेतौना गांव में एक विद्यालय की महिला रसोइया का उसके बंद घर से शनिवार को शव बरामद हुई है. मृतका की पहचान फकीर ठाकुर की पत्नी मोस्मात शांति देवी (60) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि मृतका गांव के ही मध्य विद्यालय बेतौना में रसोइया का काम करतीं थीं. शव के गर्दन के पिछले हिस्से में तेज धारदार से कटे होने के निशान थे. जिससे अपराधियों के द्वारा निर्ममतापूर्वक उसकी हत्या कर दिये जाने की आशंका जताई जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार मृतका को स्थानीय लोगों ने बीते गुरुवार की शाम तक उसके घर के आस-पास ही देखा था और गुरुवार की रात से वह लापता बताई जा रहीं थीं. गुरुवार को विद्यालय में बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी थी और शुक्रवार को वह विद्यालय नही गईं तो स्कूल के कर्मी उसे ढूंढने उसके घर पहुंचे तो मुख्य गेट पर ताला जड़ा देख लौंट गये. इसके बाद जब शनिवार को भी मृतका विद्यालय में नही पहुंची तो विद्यालय के कर्मी शनिवार को भी उसे खोजने उसके घर पहुंचे. तब उसके लापता होने की चर्चा आस-पास में तेजी से फैलने लगी. इसके बाद ग्रामीणों के साथ मुखिया प्रतिनिधि, सह पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया प्रभात कुमार कर्ण उर्फ बबलू उसके घर पहुंचे. जहां मृतका के घर के पास से निकल रहे दुर्गंध और मक्खियों के झुंड से स्थानीय लोगों को जब अनहोनी की आशंका हुई तो श्री बबलू द्वारा बेनीपट्टी थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर बेनीपट्टी थाना पुलिस मृतका के घर पर पहुंची तो उसके घर के मुख्य गेट पर ताला जड़ा था और कमरे में गेट के पास चौकी के नीचे महिला का शव लुढ़का पड़ा था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया. इसके बाद मुजफ्फरपुर से दिन करीब 1 बजे फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (एफएसएल) की दो सदस्यीय टीम सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा, बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौतम कुमार व बेनीपट्टी थाना की एसआइ जुली कुमारी के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं और बिखड़े खून, कपड़ा, गेट के पास फेंके चप्पल समेत अन्य नमूने इकट्ठे कर अपने साथ ले गई. इस दौरान एफएसएल की टीम ने मृतका के घर के आवासीय कमरे, जलावन आदि रखे दूसरे कमरे, मृतका के घर आंगन समेत उसके घर के अगले बगल में बारीकी से जांच की. उधर गुरुवार को मृतका को देखे जाने और उसके बाद से लापता हुई मृतका का शनिवार को शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आशंका व्यक्त की जा रही हैं कि संभवतः अपराधियों ने गुरुवार की रात में ही महिला की धारदार हथियार से निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी होगी और बाहर से मुख्य गेट में ताला जड़कर गली वाली रास्ते या चहारदीवारी फांदकर भाग निकला होगा. मृतका को तीन मात्र पुत्रियां है और सबकी शादी हो चुकी है. इस बाबत बेनीपट्टी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है. फिलहाल पुलिस बारीकी से हर पहलुओं पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा. जल्द ही अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे.

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications