*भारी मात्रा में गांजा से लदे कार के साथ 2 तस्कर को रहिका थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार
*जप्त किए गए गांजा स्थानीय मूल्य करीब 4 लाख रुपए से अधिक का आंका जा रहा है।
Madhubani:- मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के इंसाफ चौक समीप भारी मात्रा में गांजा से लदे कार के साथ 2 तस्कर को रहिका थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार रहिका थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की भारी मात्रा में गांजा चार चक्का वाहन से इंसाफ चौक के तरफ आ रहा है सूचना मिलते ही रहिका थाना पुलिस टीम हरकत में आई और वरीय अधिकारी के निर्देश के अनुसार सूचना के आधार पर पुलिस इंसाफ चौक पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। तभी देखा की चार चक्का वाहन इंसाफ चौक के तरफ आ रहा है पुलिस कार को आते देख रुकवाया और गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ वही पुलिस गाड़ी 2 तस्कर को भी गिरफ्तार किया।रहिका थाना पुलिस छापेमारी में जप्त किए गए गांजा कर और दोनो तस्कर को लेकर थाना पहुंची पुलिस के द्वारा जप्त किए गए गांजा स्थानीय मूल्य करीब 4 लाख रुपए से अधिक का आंका जा रहा है।

इस संबंध में रहिका थाना अध्यक्ष ने बताया की गुप्त सूचना मिली की चार चक्का वाहन से भारी मात्रा में गांजा का खेप लिया जा रहा है चेकिंग के दौरान गांजा के साथ कार सहित दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। कार के साथ वैशाली जिला के सराय गांव निवासी उमेश साह के पुत्र नीरज कुमार एवं धर्मदेव पासवान के पुत्र विजय कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
के आधार पर मधुबनी सदर अनुमंडल पदाधिकारी -2 के आदेश पर मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत इंसाफ चौक समीप वाहन चेकिंग एवं छापेमारी के दौरान रहिका थाना की पुलिस ने भारी मात्रा में 37.45 KG. गांजा से लदा BR01FQ6773 नंबर की वहीं छापेमारी टीम में रहिका थाना की पुलिस की ओर से रहिका थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार,चौकीदार ललित पासवान,चौकीदार अमित कुमार पासवान एवं चौकीदार किशोर पासवान शामिल थे। इस संदर्भ में शनिवार को रहिका थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जानकारी दी कि,गांजा से लदे कार को जब्त कर लिया गया है। वहीं पकड़े गए दोनों तस्कर से गहन पूछताछ करने के बाद कागजी कानूनी प्रक्रिया कर दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।