मधुबनी जिला के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के परसा गांव से दो दिनों से गायब चल रही युवती का शव शुक्रवार की रात कोदरकट्टा गांव के निकट तालाब से बोरी से हुआ बरामद।
Madhubani:-
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती परसा गांव के एक लड़के से प्रेम करती थी और उसी के साथ उसी के घर में रहती थी, लेकिन मृतक युवती के परिजन युवती को समझा बुझाकर अपने घर लेकर आया। लेकिन युवती फिर अपने प्रेमी के घर चली गई और वही से गायब हो गई जिसके बाद परिजनों के द्वारा युवती के गायब होने की सूचना बासोपट्टी थाना पुलिस को दी गई। युवती के गायब की सूचना पाते ही पुलिस खोजबीन में जुट गई लेकिन कही भी गायब युवती का कुछ पता नहीं चला वही शुक्रवार की रात को पुलिस डॉगस्कोट की टीम को बुलाया गया जिसके बाद भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा वही करी मशक्कत के बाद रात को पुलिस टीम को गायब युवती की हत्या कर शव को एक तालाब में बोरी से बरामद हुआ।

गायब युवती की शव मिलने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई देखते ही देखते मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। गायब युवती के शव की पहचान हत्थापुर निवासी वार्ड छह के स्व योगेंद्र दास के पुत्री रूनु कुमारी के रूप में किया गया है. बहरहाल पुलिस इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में लग गई पुलिस कागज़ी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के भेज दिया। मृतक युवती के चाचा ने बताया की मृतक युवती की वर्ष 2022 में परिजनों के द्वारा एक लड़के के साथ शादी तैय कर पूरी विधि से शादी कराया गया। युवती रूनु कुमारी उम्र करीब 18 वर्ष शादी के बाद अपने पति के साथ मुंबई चली गई, प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक युवती का प्रेमी युवती से मिलने के लिए मुंबई चला गया। जिसके बाद युवती की पहली शादी उस लडके से टूट गई और युवती अपने प्रेमी के साथ वापस परसा गांव आ गई। वही इस घटना को लेकर बासोपट्टी थाना थानाध्यक्ष अरविंद कुमार से पूछने पर बताया कि पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।