वैश्य समाज की हकमारी भाजपा को पड़ेगी महंगी, मतदान के बल पर वैश्य समाज हिस्सेदारी छीनने का सिखाएगी सबक – सुमन महासेठ

  • वैश्य समाज की हकमारी भाजपा को पड़ेगी महंगी, मतदान के बल पर वैश्य समाज हिस्सेदारी छीनने का सिखाएगी सबक – सुमन महासेठ

Darbhanga: – चौथे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार थमने में महज कुछ ही घंटा शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी राजीतिक दल अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। एक तरफ बीजेपी के स्टार प्रचारक मोदी की जनसभा हुई, तो दूसरी तरफ राजद की ओर खुद तेजस्वी यादव कैम्प पर कामयाबी हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव समाप्त होने के बाद राजद के नेता अपने अपने जाति के लोगो को गोलबंद करने के लिए चुनावी मैदान में उतर कर महा गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में वैश्य समाज के प्रति बीजेपी की नीतियों के खिलाफ झंझारपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुमन महासेठ भी दरभंगा के चुनावी रन में उतरकर ललित यादव के हाथ को मजबूत करने के लिए अपनी पूरी टीम के साथ उतर चुनाव प्रचार में जुट गए।

वही सुमन महासेठ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह बीजेपी ने वैश्यों के साथ खिलवाड़ किया और पलटू राम ने बिहार को बर्बाद किया है। दोनों को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। वही उन्होंने कहा कि भाजपा वाले ने वैश्य समाज के साथ खिलवाड़ किया है। जहां वैश्य समाज को तीन सीट मिलता था। वही इस बार एक सीट दे कर पैक कर किया दिया गया है। जिसको लेकर वैश्य समाज के अंदर काफी गुस्सा है। वैश्य समाज ने भी ठान लिया है कि इस बार बीजेपी को मजा चखा कर रहेगी।

बताते चले कि तेरह मई को चौथे चरण के मतदान को लेकर आज शाम पांच बजे चुनावी प्रचार थम जाएगा। वही दरभंगा लोकसभा के प्रचार में आखिर दिन मतदाता मालिक को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा की ओर से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोड शो करेंगे। वही इंडिया गठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा जिला में तीन जगह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

o

Byte ———

सुमन महासेठ, प्रत्याशी झंझारपुर, इंडिया गठबंधन

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications