मधुबनी से शशि झा की रिपोर्ट।
Madhubani:-
मधुबनी जिला के पतौना थाना क्षेत्र के जगवन मनीराबाद गांव के पास पेड़ से लटकते हुए एक युवती का शव स्थानीय लोगों ने देखा। जिसके बाद पेड़ से झूलते हुए युवती के शव मिलने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई वही मौके पर आस पास के लोगो की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

पेड़ से लटकते हुए युवती की शव मिलने की खबर पतौना थाना पुलिस को मिली सूचना पाते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर पेड़ से लटकते हुए युवती के शव को नीचे उतारा और शव को अपने कब्जे में लिया साथ ही मौके पर मौजुद लोगो से युवक की पहचान के लिए पुलिस पूछताछ करने लगे लोगो से पुछताछ के दौरान मृत युवती की पहचान मनीराबाद गांव निवासी विनोद सहनी के 17 वर्षीय पुत्री सपना कुमारी के रूप में की गई है।

हालांकि पुलिस मृतक युवती के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हालांकि घटना के बाद क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं हैं।घटना का सही खुलासा नहीं हुआ है। इस संबंध में पूछे जाने पर पतौना के थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का सही खुलासा हो पाएगा। पुलिस मामला की जांच में जुट गई है।जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
