*जमीनी विवाद में किया मारपीट, एक पक्ष के एक लोग घायल
*प्रखंड के नया भरगामा मे जमीनी विवाद में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुत्र ने थाना में दिया आवेदन।
अररिया:-
भरगामा प्रखंड के नया भरगामा वार्ड संख्या 10 निवासी मो मंसूर ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि रविवार देर रात मेरे पिता मो बसीर पिता स्व मो कालो अपने घर में सोये हुए थे इसी क्रम में पडोस के तीन लोग जमीनी विवाद को लेकर लाठी डंडा एवं लोहे के रड से मारपीट किया। पडोसियों ने गाली गलौज करते हुए मेरे घर में तोड़फोड़ करने लगा वहीं घर में रखे 40 हजार रूपए भी ले लिया। जबकि मारपीट में मेरे पिता के सिर व हाथ गहरा जख्म हो गया व हाथ एवं पैर पर जख्म हो गया।

जबकि हो हल्ला सुनकर स्थानीय ग्रामीण पहुंच गए जिसको देखते हुए सभी लोग भाग खड़े हुए। स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से मैं अपने पिता को जख्मी हालत में इलाज करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के उपरांत भरगामा थाना में आवेदन दिया हूं। इधर घटना को लेकर भरगामा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया आवेदन प्राप्त हुआ है स्थल निरीक्षण कर अग्रेषित कार्यवाई की जाएगी।