इस वक्त की बड़ी खबर, बेनीपट्टी के सोहरौल में डूबने से दो बच्चों की मौत
Madhubani:-
बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के करहारा पंचायत वार्ड 8 सोहरौल गांव में तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयीं है़। मृतक बच्चों की पहचान सोहरौल के ही मो. जुबैर के 9 वर्षीय पुत्र मो दिलशाद तथा मो फैयाज के 8 वर्षीय पुत्र मो अय्यान के रूप में हुई है़। स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मृतक अन्य बच्चों के साथ गांव से 300-400 मीटर की दूरी पर रहे तालाब में स्नान करने गया था। इसी दौरान दिलशाद और अय्यान नहाने के दौरान अधिक पानी में चला गया और डूब गया।

अन्य बच्चें दोनों को डूबते हुए देख शोर मचाते हुए गांव में पहुंचे और लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों तालाब की ओर दौरे ओर तालाब में कूद दोनों बच्चें को खोज बाहर निकाला। लेकिन तबतक दोनों की मौत डूबने से हो चुकी थी। दोनों बच्चें के शव को घर लाया गया। शव घर पहुंचते ही दोनों मृतक बच्चें के परिजन दहाड़े मार मार कर रोने लगें। फिलहाल गांव में मातम पसर गया है़। प्रशासन को भी घटना के संबंध में सूचना दें दी गयीं है़।
