Madhubani: – प्रेम प्रसंग में करीब 6 महीने पूर्व प्रेमी के साथ हुई शादी गुरूवार को नव विवाहित महिला का शव संदेहस्पद स्थिति में स्थानीय लोगों ने घर में देखा। नव विवाहित महिला की मौत की खबर तेजी से पूरी इलाके में फैल गई इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर झुकता शुरू हो गई।

मृतक महिला की पहचान बासोपट्टी प्रखंड के बासोपट्टी पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 7 राजू कुमार दास के 19 वर्षीय पत्नी प्रीति कुमारी रूप में हुई वहीं इस घटना की सूचना बासोपट्टी थाना को दी गई सूचना पाते ही बासोपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर लगे भीड़ को हटाया और मृतक महिला के सब को अपने कब्जे में लिया और मामले की जांच में जुट गए।
वही इस घटना की सूचना मृतक महिला के मायके वाले को लगी सूचना पाते ही मृतक महिला के मायके वाले प्रीति कुमारी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि प्रीति घर में अचित अवस्था में पड़ी हुई है। वहीं पुलिस वही बासोपट्टी थाना पुलिस मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करने लगे साथ ही कागजी प्रक्रिया पूरी कर सबको पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल की भेजने की तैयारी में जुट गए।

वहीं मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों के ऊपर दहेज को लेकर गला दबाकर हत्या करने की बात कह रहे साथ ही इस घटना को लेकर मृतक महिला के मायके वालों के द्वारा बासोपट्टी थाना में लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है।