सीमेंट गिट्टी व्यवसायी के घर भीषण डकैती, बदमाशों ने पिस्टल के बल पर नकद समेत लाखों के जेवरात लूटे

सीमेंट गिट्टी व्यवसायी के घर भीषण डकैती, बदमाशों ने पिस्टल के बल पर नकद समेत लाखों के जेवरात लूटे

Madhubani:-
बिहार के मधुबनी में अपराधी बेलगाम हो गये हैं. लूट, हत्या और डकैती की घटनाएं आम हो गई है।अब एक बार फिर से बेखौफ अपराधियों ने सीमेंट गिट्टी व्यवसायी के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया।

अज्ञात अपराधी गृह स्वामी को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर लाखों के जेवरात एवं नगदी पैसा लूटकर फरार हो गये।घटना के बाद पीड़ित परिवार की ओर से स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। घटना देवधा थाना क्षेत्र के भीवाईपी स्कूल के निकट मेन रोड देवधा की है.घर मे छत के रास्ते से पहुँचकर डकैतों हथियार की नोंक पर घटना को अंजाम दिया है.गृहस्वामी अजय पंजियार ने बताया कि नकाबपोश अपराधी करीब एक दर्जन की संख्या में थे. आपस में बात भी कर रहे थे. पिस्टल का भय दिखाकर बंधक बना लिया और स्प्रे छिड़कर हमलोगों को बेहोश कर दिया।चाबी लेकर इत्मीनान से अलमारी में लाखों की जेवरात और नगद पैस लूट ली।

पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।घटना को लेकर देवधा थाना अध्यक्ष प्रीति भारती ने बताई की पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है. बहुत जल्द सभी अपराधी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing