मधुबनी में कोठिया पंचायत के सिमरवा टोला में भीषण डकैती,जेवरात और 3 लाख कैश समेत 6 लाख की लूट
Madhubani:-
मधुबनी जिला के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के कोठिया पंचायत के वार्ड 13 सिमरवा टोला में रविवार की देर रात ने 5 से 6 की संख्या में बेखौफ नकाबपोश अपराधियों ने चाहरदीवारी फांदकर आंगन में प्रवेश किया और घर में बच्चों के साथ सो रहे गृहिणी को जेवरात और कैश देने को कहा नहीं दी तो उसके नाक के बूटा और गले का चेन छीन लिया। बार बार विरोध करने पर अपराधियो ने बांस के फट्टा से गृहस्वामी को मारकर घायल कर दिया। और घर में 3 लाख की जेवरात और 3 लाख कैश के साथ 6 लाख की बडी़ डकैती की घटना को अंजाम दिया है।

जिसके बाद घर में हुए चोरी और अपराधियो के द्वारा मारपीट करने की सूचना थाना दिया सूचना पाते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर घर का समान बिखरा पड़ा था और घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी थी।इधर बेरहमी से पिटाई के बाद दर्द से कराह रही घायल महिला को झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। शरीर पर जगह जगह जख्म और काले रंग का निशान पर गया है।अस्पताल में भर्ती बेसुध पडी़ शाहिदा खातून ने बताया कि कितना फट्टा मारा है बता नहीं सकती हूँ। दर्द से कराह रही थी।इधर घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हैं और पुलिस पर लगातार सवाल खडा़ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की गश्ती गाडी़ घूमती तो डकैती जैसा वारदात नहीं होता। शाहिदा खातून के पति सौउदी अरब में रहते हैं उन्हें तीन लड़का और एक लड़की है।
मुखिया साकिर ने बताया कि घटना के बाद परिजन डरे और सहमे हुए हैं और प्रशासन से इंसाफ का गुहार लगा रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर दो बडी़ घटना से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस को त्वरित कार्यवाही करते हुए ज्वेलरी और कैश के साथ अपराधियों को गिरफ्तार करें।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा
भैरवस्थान थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि डकैती की घटना नहीं लग रही है चोरी है आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन मिलते ही कार्यवाही शुरू की जाएगी।
