भाजपा का रोहिणी पर कटाक्ष, प्रदेश प्रवक्ता ने कहा लालू परिवार ने एक और नया प्रोडक्ट किया लॉन्च

भाजपा का रोहिणी पर कटाक्ष, प्रदेश प्रवक्ता ने कहा लालू परिवार ने एक और नया प्रोडक्ट किया लॉन्च

दरभंगा : – लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है। वैसे-वैसे व्यान का प्रहार तीखा होता जा रहा है। इसी कड़ी में दरभंगा पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने पत्रकारों से बात करते हुए एक ओर जहां अपने सरकार की उपलब्धि गिनाई। वही दूसरी ओर लालू परिवार पर जम कर कटाक्ष किया। उन्होंने रोहिणी को लेकर कहा की इस बार एक लालू प्रसाद यादव ने एक नया प्रोडक्ट लॉन्च हुआ है। साथ ही शिक्षक बहाली प्रकरण पर कहा की ये एनडीए के कार्यकाल के समय का काम है। तेजस्वी यादव फालतू में अपनी पीठ खुद थपथपा रहे है।

वही भाजपा के मेनिफेस्टो में नौकरी की नहीं होने के सवाल पर प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा की हमारा जो विपक्ष, टुकड़े टुकड़े गैंग में बंटा हुआ है। उनके हिसाब से सिर्फ सरकारी नौकरी ही रोजगार है। ताकि सरकारी नौकरी के तहत जमीन लेकर के सरकारी नौकरी दी जा सके। हमारी मंशा लोगो को जगरूक करना, लोगो को मजबूत करना, लोगो को स्व रोजगार सृजित करने के साथ-साथ लोगो को स्वावलंबी बनना है। वही उन्होंने कहा की बिहार के अंदर इतनी बड़ी बहाली हुई। चार महीने तक उनके मंत्री कार्यालय नही गए। एक फाइल पर शिक्षा मंत्री का हस्ताक्षर नही और हमारे विपक्ष के युवराज अपनी पीठ थपथपा रहे है ।

वही उन्होंने कहा की एनडीए की सरकार में शिक्षको की बहाली की बाते आई थी। बीच में किसी कारण से सरकार बदली। काम रुका, फिर उसी काम को करवाकर पीठ थपथपाने की पुरानी आदत युवराज की है। काम कुछ नही करना, देश और राज्य को लूट के बर्बाद कर के रख देना है। उन्होंने कहा की हमलोग स्वरोजगार पर ध्यान दे रहे है। हमलोग ने ऋण दिया है। वो भी बहुत कम दर पर दिया गया है। इसमें सब्सिडी बहुत ज्यादा दी गई है। लोगो को मजबूत बनाने की दिशा में हमारी सरकार काम कर रही है। वही तेजस्वी के 1 करोड़ नौकरी के वादे के सवाल पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन ने लालू परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले पिताजी, फिर उनकी माता जी, फिर वो स्वंग तेजस्वी यादव आखिर में एक और प्रोडक्ट लॉन्च हो गया है इसबार। वादे हजार है। दिग्भ्रमित करने के तरीके हजार है। इनलोगो से कुछ नही होगा। देश की जनता ने इस बार ठान लिया है। अब सिर्फ और सिर्फ एनडीए और बाकी कुछ नही।

 

Byte ——-

राजीव रंजन, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications