दो दो शादी, दोनों पत्नियों ने छोड़ दिया था, किसी तीसरी महिला से करता था बात, बुधवार को पेड़ से झूलते हुए मिला शव

Madhubani:- बुधवार की सुबह साहरघाट थाना के मिनती रतौली गांव स्थित रतौली गाछी में एक युवक का शव आम के पेड़ से झूलता मिला। मृतक कि पहचान मिनती गांव के भोगेंद्र ठाकुर के 22 वर्षीय पुत्र राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग सुबह बगीचे की तरफ गए तो शव को पेड़ से झूलते देखा। जिसके बाद इलाके में सनसनी मच गई और वहां आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। फिर मामले की सूचना मिलते ही साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मानसिक रूप से बीमार और पारिवारिक तनाव से गुजर रहा था। उसकी दो शादियां हुईं थी और किसी कारण से दोनों ही पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इधर उसकी किसी तीसरी महिला के साथ फोन पर बातचीत हो रही थी। और बुधवार की सुबह शव आम के पेड़ से झूलते देखा गया।

इधर, साहरघाट पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।