दर्दनाक सड़क हादसे में रुद्रपुर की सब इंस्पेक्टर सुरभि पांडे की दर्दनाक मौत

*दर्दनाक सड़क हादसे में रुद्रपुर की सब इंस्पेक्टर सुरभि पांडे की दर्दनाक मौत

*महिला एसआई की मौत से पुलिस महकमे में मातम

*झंझारपुर अनुमंडल थाना क्षेत्र के दो होनहार पुलिस अधिकारी की मौत से सदमे में पुलिस अधिकारी

अंधराठाढ़ी(मधुबनी):-

मधुबनी से विभागीय हिंदी की परीक्षा देकर लौट रहे झंझारपुर अनुमंडल थाना क्षेत्र के दो होनहार पुलिस पदाधिकारी में से एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में जारी है जहां धीरज पांडे जिंदगी और मौत से जुझ रहे हैं। जबकि सुरभि पांडे की मौत हो गई है। झंझारपुर के मोहना के समीप एनएच 27 पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पीएसआई सुरभि पांडे और पीएसआई धीरज पांडे दोनों को पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद से झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा ले जाया गया जहां हालत गंभीर होते देख मेदांता अस्पताल पटना ले जाया गया जहां सुरभि पांडे की इलाज के दरम्यान मौत हो गई है जबकि धीरज पांडे का इलाज जारी है।
सुरभि पांडे मधुबनी जिला के रूद्रपुर थाना में पदस्थापित थी वे बिहारशरीफ के रहने वाली थी। दोनों में से किसी का भी शादी नहीं हुआ था। वहीं धीरज पांडे झंझारपुर थाना में पदस्थापित थे और गया जिला के रहने वाले हैं।
झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने सड़क दुर्घटना में मौत की पुष्टि किए हैं। उन्होंने बताया कि धीरज पांडे रूद्रपुर छोड़ने जा रहे थे।घटना रविवार की देर रात की है।घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications