दरभंगा पुलिस ने डॉलर के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार

*दरभंगा पुलिस ने डॉलर के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले को किया गिरफ्तार*

Report:- मुरारी झा

दरभंगा:- दरभंगा पुलिस ने ठगी के एक बड़े रैकेट का खुलासा किया। बिटकॉइन और क्रिप्टोकेरंसी में निवेश के बदले डॉलर देने के नाम पर करोड़ों रुपया ठगी करने वाला कंपनी के डायरेक्टर को साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि वीफैल्स कंपनी में पैसा जमा करने वालों को 7 महीने में चार गुना राशि का प्रलोभन देकर करोड़ों रुपए जमा करवाने वाले बेगूसराय जिला के चकिया थाना बरौनी के रहने वाले राजेंद्र राय के पुत्र अजय कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक मिले आवेदन के अनुसार 2 करोड़ रूपया से अधिक की ठगी करने का मामला साइबर थाना में दर्ज कराया गया है। आरोपी अजय कुमार राय के द्वारा अवैध कंपनी खोलकर क्रिप्टोकेरेंसी तथा डॉलर के रूप में पैसा जमा करने तथा जमा राशि को 7 महीने में कम से कम चार गुना से लेकर 10 गुना तक करने का प्रलोभन देकर रुपया जमा करवाया जाता था। अब तक मिले आवेदन में मधुबनी जिला के राजनगर के रहने वाले ममता देवी ने 15 लाख रुपया, हीरा देवी 2 लाख रुपया, मुन्नी देवी 12 लाख, महेश कुमार राय 3 लाख रुपए, मो. उमर 2 लाख 55 हजार रुपए, राजेश कुमार 15 लाख रुपए, मधुबनी जिला के खजौली गांव के रहने वाले अरुण कुमार साफी का 5 लाख 50 हजार रुपए, रंजीत कुमार यादव 59 हजार रुपए, रणधीर कुमार 85 हजार रुपए, नूर आलम 24 लाख, दरभंगा जिला के कमतौल के रहने वाले पप्पू बैठा ने 5 लाख रुपए, बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारालाही के रहने वाले मिथिलेश कुमार 1 लाख 50 हजार रुपए, ओझौल गांव के रहने वाले अशोक साह का 35 लाख रुपए, वहीं उनके द्वारा 50 से 60 आदमी का एक करोड़ 16 लाख रुपया, मधुबनी जिला के जयनगर के रहने वाले अरविंद कुमार का 6 लाख रुपया शंकर राय का 24 लाख रुपया पंकज साह का 23 लाख रुपया, मनीगाछी के रहने वाले संतोष कुमार महासेठ 8 लाख रुपए ने जमा करवाया था। इन लोगों के द्वारा ब्याज के साथ पैसे की मांग की गई तो अजय कुमार राय ने बताया कि अभी डॉलर को दूसरे कंपनी में डाला गया है, ऐसी स्थिति में अभी भुगतान नहीं किया जा सकता है। यदि पैसा वापस लेना है तो नई कंपनी वीफेल डाट आईओ जमा करने पर भुगतान किया जाएगा। पैसे के लालच में इन लोगों ने फिर से पैसा जमा कर दिया। कंपनी के डायरेक्टर ने व्यवसाय करने वाले और अधिक राशि जमा करने वाले लोगों को गोवा भ्रमण सहित कई बड़े गिफ्ट भी दिए हैं। अजय राय पैसे की वसूली के लिए दरभंगा, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्तीपुर, पटना, बेगूसराय, बिहार और देश के अन्य राज्यों में भी एजेंट बहाल कर रखा था। इस कंपनी का एक सरगना मधुबनी जिला के विस्फी थाना क्षेत्र के चोहाटा गांव निवासी स्व. मोहन झा के पुत्र नीतीश कुमार झा है जो अभी फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर नवीन कुमार एवं चन्द्रोदय प्रकाश उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications