*लोकसभा चुनाव को लेकर चला वाहन चेकिंग अभियान*
Report:- Murari Jha
Darbhanga:-
घनश्यामपुर आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर शनिवार को घनश्यामपुर पुलिस के द्वारा चेक पोस्ट के अलावे प्रमुख चौक चौराहे पर गहन-बहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।

इस दौरान घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर से ठेंगहा जाने वाली मार्ग पर आने जाने वाले लोगों की गाड़ी की डिक्की एवं जरूरी कागजात की बारीकी से जांच की गई ।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसी प्रकार की अप्रिय घटना व असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार वाहन जांच अभियान चल रहा है ताकि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराया जा सके।

यह अभियान लगातार थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे में चलाया जाएगा उन्होंने बताया है कि वहान जांच के दौरान बिना हेलमेट ,लाइसेंस ,प्रदूषण, बीमा सहित विभिन्न प्रकार की कागजात नहीं रहने पर 15 वाहनों की चलान काटी गई है इस चैकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है ।।
इस वाहन चेकिंग अभियान में घनश्यामपुर पीएसआई संजीत कुमार के साथ कई एसएसबी जबान उपस्थित रहे।।
